भारतीय टीम अभी शानदार फॉर्म में है और लगातार श्रृंखला जीत रहे है। अभी टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है और यही कामना करेंगे कि इस बार ऑस्ट्रेलिया को उनकी जमीन पर मात दे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज़ के लिए टीम ने अपनी कमर कस ली है और लंबे दौरे की शुरुआत के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कल से शुरु होने जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज़ के लिए टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग 12 का एलान कर दिया। गाबा में खेले जाने वाले पहले टी20 के लिए बीसीसीआई ने चंद मिनट पहले अपना प्लेइंग 12 अनाउंस किया। जिसमें कप्तान विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जस्रपीत बुमराह, खलील अहमद और युजवेन्द्र चहल को रखा गया है।
LOCAL NEWS GROUP
Tags:
Sports
Ya
ReplyDelete