ये है रेलवे टेंडर घोटाला मामला जानिए :-

पटना आइआरटीसीसी के रेल टेंडर घोटाला मामले में सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्‍नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव की दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी हुई। कहा जा रहा था कि इस मामले में लालू प्रसाद यादव की वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए पेशी होगी, लेकिन खराब तबियत की वजह से उनकी पेशी नहीं हुई।
कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई की तारीख 20 दिसंबर मुकर्रर की है। कोर्ट ने कहा है कि 20 दिसंबर को तेजस्वी-राबड़ी के साथ ही लालू यादव को भी कोर्ट में पेश होना होगा। बता दें कि लालू यादव का इलाज रांची के रिम्स अस्पताल में चल रहा है। उनकी तबियत लगातार खराब चल रही है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य का लगातार परीक्षण कर रहे हैं। लालू को खाने में परहेज करने को कहा गया है।

सीबीआइ के मुताबिक, रेल मंत्री रहते लालू प्रसाद ने 2005-06 में कोचर बंधुओं को आइआरसीटीसी के रांची और पुरी के होटल लीज पर दिलाए थे। इसके बदले पटना में तीन एकड़ जमीन ली थी। उसी मामले में ये केस चल रहा है और इस केस में राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को भी आरोपी बनाया गया है।

        LOCAL NEWS GROUP

Post a Comment

Previous Post Next Post