पुर्णिया :- क्रिसमस पर्व के मौके पर चर्च में प्रभु यीशु के समक्ष मोमबत्ती जलाने के लिए मंगलवार की शाम को उमड़े भीड़ की वजह से कलाभवन रोड स्थित चर्च के आसपास के क्षेत्र में कुछ देर के लिए भगदड़ मच गयी। करीब दस मिनट तक अफरातफरा का माहौल रहा। कारण सड़क के किनारे फुटपाथी दुकानें सज गयी थी। वहीं सड़क किनारे की छोट-बड़े वाहनों को पार्क किये जाने से रास्ता संकीर्ण हो गया था। नतीजन रास्ते पर आने-जाने वालों की जहां भीड़ लग गयी। वहीं भीड़ की तुलना में जगह कम पड़ जाने के चलते चर्च में भीड़भाड़ हो गया। इन्हीं के चलते कुछ देर के लिए भीड़ कुछ देर की बेकाबू हो गयी। हालांकि पुलिस तुरंत सक्रिय हो गयी और चर्च के गेट को बंद कर बेकाबू होती भीड़ को काबू में किया। जिला प्रशासन ने किसी भी अनहोनी के चलते चर्च का पिछला दरवाजा भी बंद करवा दिया। पुलिस प्रशासन की मशक्कत के कुछ ही देर बाद स्थिति सामान्य हो गयी। इस दरम्यान चर्च के मुख्य द्वार को कुछ देर के लिए बंद भी रखा गया। लेकिन बाद में भीड़ कम होने पर चर्च में लोगों का आना जाना फिर से शुरू हो गया।
Tags:
Bihar