CBSE Exam | छोटे शहरों में नहीं बनेंगे 10वीं और 12वीं के परीक्षा केंद्र।

कदाचारमुक्त परीक्षा और प्रश्नपत्र को लीक होने से बचाने के लिए सीबीएसई लगातार एहतियात बरत रहा है। कुछ विषयों के ऑनलाइन प्रश्नपत्र भेजने के निर्णय के बाद अब परीक्षा केंद्रों की संख्या कम करने का फैसला लिया गया है। सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में छोटे शहरों को शामिल नहीं किया जायेगा। इन शहरों के परीक्षार्थियों के लिए पास के शहर में परीक्षा केंद्र बनाये जाएंगे। इससे परीक्षार्थियों पर नजर रखना आसान रहेगा।

परीक्षार्थी के अलावा शिक्षक भी इसबार दूसरे केंद्र पर भेजे जाएंगे। जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जायेंगे, वहां के शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में परीक्षक के तौर पर भेजा जायेगा। ज्ञात हो कि अभी तक सीबीएसई मान्यताप्राप्त हर स्कूल में 10वीं और 12वीं का परीक्षा केंद्र बनाया जाता था। उसी स्कूल के शिक्षक परीक्षक भी बनाए जाते थे, लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। अब उसी स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, जहां पर परीक्षा संबंधित सारी मूलभूत सुविधाएं होंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post