पुलिस को खटारा गाड़ियों से मिलेगी निजात :-

किशनगंज : किशनगंज पुलिस को अब खटारा गाड़ी से पुलिस को मुक्ति मिलेगी। पहले चरण में 23 बोलेरो की खरीद की जाएगी। जिन थानों की गाडिय़ां खटारा हो गई है पहले उन्हें आपूर्ति की जाएगी। इसके बाद सर्किल इंस्पेक्टर फिर एसडीपीओ रैंक के अधिकारियों को वाहन दी जाएगी। एसपी कुमार आशीष ने बजाप्ता राज्य पुलिस मुख्यालय से जिले के लिए 23 वाहनों की मांग की है। अब जबकि राज्य सरकार द्वारा बिहार पुलिस मुख्यालय को वाहनों की खरीद के लिए फंड आवंटित किया गया है तो ऐसे में उम्मीद जगी है कि अब जल्द ही किशनगंज पुलिस को नई गाड़ियां मिल जाएगी। ताकि खटारा व भाड़े की गाड़ियों के बदले नई बोलेरो या जिप्सी से गश्ति करने में पुलिस को सहूलियत मिल सकेगी।

               LOCAL NEWS GROUP

Post a Comment

Previous Post Next Post