ठाकुरगंज:- रविवार को ठाकुरगंज प्रखंड के एम. एच. आजाद नेशनल इंटर कॉलेज बसीर नगर के प्रांगण में एक दिवसीय सीमांचल सेवा दल का सम्मेलन शहवाज अशरफी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सीमांचल सेवा दल के जिला अध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष छात्र राजद किशनगंज आदिल रब्बानी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि सीमांचल सेवा दल गरीबों की आवाज है गरीबों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ एक आवाज है उन्होंने कहा हमारे सीमांचल में अफसरशाही बढ़ चुकी है, शिक्षा व्यवस्था ठीक नहीं है, देश के 70% से ज्यादा आबादी गांव में बसने के बावजूद भी गांव की दुर्दशा आज भी अत्यंत दयनीय स्थिति बना हुआ है। उन्होंने कहा इन सब के खिलाफ हमें आवाज उठाना है और हुकूमत को बताना है कि हम अब अन्य सहने वालो में से नही हैं। इसी के साथ ही सीमांचल सेवा दल प्रखंड सचिव सह पूर्व प्रखंड सचिव छात्र राजद ठाकुरगंज ठाकुरगंज नदीम सरवर ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है कि जब तक हम सब मिलकर एक साथ आवाज नहीं उठाएंगे तब तक हम पर अत्याचार होते रहेंगे, अफसरशाही चलता रहेगा, भरष्टाचारी का मार परता रहेगा, उन्होंने कहा हमें इस सीमांचल सेवा दल के तहत अपनी आवाज को बुलंद करना होगा और हमें अपने समाज और आने वाले कल के लिए अपनी आवाज को आज ही बुलंद करना है तभी हमारा आने वाला कल इन सब से मुक्त होगा। इसी के साथ प्रखंड प्रवक्ता सकलेन जी ने सीमांचल सेवादल क्या है और यह किस प्रकार गरीबों का हमदर्द है अपने समाज में किस प्रकार गरीबों की मदद करनी है इन सब के बारे संबोधित किया, साथ ही साथ सीमांचल सेवा दल प्रखंड अध्यक्ष शहवाज असरफी ने भी सीमांचल सेवा दल के बारे में बताया। इसी के साथ प्रखंड के 15 पंचायतों के युवाओं ने सीमांचल सेवा दल में जोड़कर अपना योगदान दिया।
इस सम्मेलन में मुख्य रूप से कोचाधामन से आए हुए शकील साहब एवं विधायक प्रत्याशी कोचाधामन साजिद साहब, सीमांचल सेवा दल प्रखंड उपाध्यक्ष जकी, सीमांचल सेवा दल प्रखंड सदस्य डॉक्टर हसीब, एवं गुलाम रब्बानी,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पोठिया छात्र राजद मुफ़स्सिर, पूर्व प्रखंड प्रभारी पोठिया छात्र राजद हिटलर, पूर्व प्रखंड माहसचिव पोठिया छात्र राजद इंतखाब आलम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ठाकुरगंज मासूम रजा, उपाध्यक्ष ठाकुरगंज विक्रम समीम, इंतेखाब, सद्दाम,जुबेर, अशरफ, दीपक एवं सभी पंचायतक युवाओं ने इस सम्मलेन में मुख्य रूप से भाग लिया।
LOCAL NEWS GROUP