बहादुरगंज :- कूढ़ेली प्रधानमंत्री सड़क मजबूतीकरण सह चौड़ीकरण में घोर अनियमितता की शिकायत स्थानीय ज़िला पार्षद प्रतिनिधि इमरान अलाम ने डीएम अदित्य प्रकाश से कर उच्च स्तरीय जाँच की मांग किया था, जिसके तहत सहायक अभियंता रामानुजन, कनीय अभियंता प्रजापति कुमार व गुणवत्ता नियंत्रक कंसलटेंट नैयर अलाम की संयुक्त टीम ने जाँच किया। सीव एनालाइसिस (छलनी परीक्षण) के माध्यम से जांच करने पर जीएसबी में बालू की मात्रा अधिक व मेटल कम पाया गया, वजन में भी थोड़ी कमी पाई गई। अभियंता ने संवेदक को सख्त हिदायत देते हुए खराब जीएसबी(GSB) को बंद करवा दिया एवं ज़रूरी दिशा निर्देश दिए, उन्होंने ने कहा कि यदि गड़बड़ी हुई कार्रवाई की जाएगी। ज़िला पार्षद प्रतिनिधि इमरान अलाम ने संवेदक व विभागीय अधिकारियों से कहा कि कोताही बर्दास्त नहीं कि जाएगी, चूंकि ये सड़क बहादुरगंज, दिघलबैंक व टेढ़ागाछ प्रखंड के सैकड़ों गाँव के लाखों की आबादी का जीवन रेखा है। सनद रहे के इस सड़क के पुनर्निर्माण की प्राक्कलित राशि 7,50,00000/ (सात करोड़ पचास लाख से अधिक) है, साथ ही संवेदक का पाँच साल तक रखरखाव की ज़िम्मेदारी भी है। इस दौरान दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
Tags:
Bahadurganj
