किशनगंज:- जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय मानव व्यापार निरोधी समिति एवं चाइल्ड लाइन एडवाइजरी बोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में मानव व्यापार एंव चाईल्ड लाईन से जुड़ी अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से एडीएम ब्रजेश कुमार, चाईल्ड लाइन के पंकज झा ,हबीब वेलफेयर ट्रस्ट के चैयरमैन शम्स अहमद, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव मिक्की साहा, कई विभाग के अधिकारीयों सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
Tags:
Kishanganj
