कोचाधामन:- युवाओं ने एक स्वर में कहा कि "हमे चाहिए स्वास्थ्य सुविधा" सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन।


"यूनाइट फॉर हेल्थकेयर इम्प्रूवमेंट"  के बैनर तले रविवार को हाईस्कूल बिशनपुर में युवाओं ने एक बैठक आयोजित कर स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार के लिए विचार विर्मस किया इस दौरान युवाओं द्वारा कहा गया कि कोचाधामन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को पीएचसी से सीएचसी में कंवर्ट हुए तीन साल बीत गए, एक आलीशान भवन भी बन गई लेकिन सीएचसी की सुविधा अबतक नहीं मिली है। सीएचसी बनने के बाद सृजित पद के हिसाब 27 चिकित्सक और ए ग्रेड एएनएम होनी चाहिए थी लेकिन वर्तमान में मात्र तीन डॉक्टर हैं जबकि ए ग्रेड एएनएम एक भी नहीं है और न ही असपताल में एक्स-रे मशीन है और न अल्ट्रा साउण्ड मशीन, ऐसे में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का कल्पना करना बेईमानी होगी। बैठक में यूनाइट फॉर हेल्थकेयर इम्प्रूवमेंट के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि जबतक सरकार द्वारा कोचाधामन सहित अन्य सरकारी असपतालों में चिकित्सकों कमी को दूर करते हुए बेहतर सुविधा नहीं दे देती तबतक ये आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और जिला पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा अगर उसपर त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो हम सभी लोग जिला और प्रखंड के असपताल के सामने अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post