किशनगंज के कदम रसूल के पास टोटो चालक रोहित के मर्डर का मामला, 24 घण्टे के अंदर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, मोजाबारी से डीएसपी अनवर जावेद ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
दिघलबैंक थाना का निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर में एसपी कुमार आशीष एवं दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार बन्धुओं ने किया वृक्षारोपण, इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अतिक्रमण हटाने को लेकर दिघलबैंक बाजार का लिया जायजा।
पौआखाली व्यवसायिक गतिविधियों में लगातार तेजी से विकास कर रहा है। इसके साथ ही यहां की आबादी भी नगर पंचायत के मानक के अनुकूल है। पूर्व से ही यहां पुलिस थाना, बड़ा बाजार व मंडी अवस्थित है। एनएच-327ई यहां से होकर गुजरती है साथ ही नए अररिया-गलगलिया रेल परियोजना के तहत पौआखाली में स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है।
रोहित हत्याकांड को लेकर पुलिस की शिथिलता से नाराज परिजनों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। परिजन सहित स्थानीय सैकड़ों लोगों ने शनिवार की शाम सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। लाइन स्थित मृतक के घर से कैंडल मार्च निकाला गया। जो गांधी चौक पर विरोध जताते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने रविवार को ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) और वाहन संबंधी अन्य दस्तावेजों जैसे आरसी, परमिट और फिटनेस प्रमाणपत्र की वैधता को 31 मार्च तक बढ़ा दिया। यह उन दस्तावेजों के लिए लागू होगा जिनकी वैधता फरवरी 2020 से समाप्त हो गई है या 31 मार्च, 2021 तक समाप्त हो जाएगी।
दिघलबैंक में एसपी कुमार आशीष के जनसंवाद कार्यक्रम का दिखा असर, बाजार एरिया में अवैध कब्जाधारियों के ख़िलाफ़ चला अभियान, जगह जगह से प्रशासन की टीम ने खाली कराया कब्जा।
किशनगंज नगर के मोहिउदुद्दीनपुर में शाम ढलते ही चोरों ने एक मकान में बोला धावा, लाखों के जेवरात और कीमती सामान लेकर हुआ फरार। पप्पू फल वाले के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने किया हाथ साफ़।
किशनगंज में नेशनल इंस्टीट्यूट फ़ॉर ओपन स्कूलिंग के नए रीजनल सेंटर का आगाज होने से लोगों में ख़ुशी है। ये सेंटर खगड़ा में तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट की निगरानी में संचालित होगा। सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में डीएम डॉ आदित्य प्रकाश, नेशनल ओपन स्कूलिंग के रीजनल डायरेक्टर, एएमयू सेंटर के डायरेक्टर सहित जाने माने शिक्षाविद और अन्य लोग शामिल हुए।
इस मौके पर NIOS और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय निर्देशक ने सीमांचल में शिक्षा और ओपन स्कूलिंग के फायदे पर अपने अपने विचार रखें।
किशनगंज जिला पदाधिकारी ने इस मौके पर कहा कि मंडलकारा में समाज की मुख्यधारा से भटके 12 ऐसे कैदी है जो शिक्षा हासिल नहीं कर पाए, अब ये लोग नेशनल इंस्टीट्यूट फ़ॉर ओपन स्कूलिंग से जुड़कर शिक्षा हासिल कर रहे है।
बहरहाल, रोजी रोजगार की वजह से जो लोग शिक्षा से वंचित हैं। इस सेंटर के खुलने से अब उनके भी सपने पूरे होंगे और हाथों में डिग्रियां होंगी। ये लोग भी सरकारी से लेकर प्राइवेट जॉब के लिए आवेदन कर सकेंगे।
