लोक डाउन के दौरान अब राशन के लिए लोगों को घर के बाहर नहीं निकलना होगा। लोगों के घरों तक राशन उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा पहल शुरू की गई।
लॉक डाउन के दौरान शहर में तीन दुकान संचालकों के द्वारा प्रशासन के पास लोगों के घरों तक राशन की डिलीवरी को लेकर आवेदन दिया था।
इसके आलोक में जिलाधिकारी की सहमति आए खाद्यान्न आपूर्ति कोषांग के द्वारा तीन दुकानों को ऑन डोर राशन पहुंचाने की स्वीकृति दी गई है। प्रशासन के द्वारा जिन दुकानों को डोर सेवा के ऑन अनुमति दी गई है, उनमें एस राज ग्रोसरी ऑन डोर (8638119933), काली फ्लावर मिल के पास स्थित बेनु स्टोर (7294029290) और भट्ठा बाजार स्थित ग्रेस्टी स्टोर (9430065463) शामिल है।
खाद्यान आपूर्ति कोषांग के नोडल पदाधिकारी अभिराम त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोग इन दुकान संचालकों से फोन के माध्यम आवश्यकता अनुसार से राशन के साथ-साथ आवश्यक सामग्री की होम डिलीवरी करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी दुकान के संचालकों को पास के साथ-साथ आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया है कि वे राशन को प्रशासन के द्वारा निर्धारित मूल्य पर भी उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाएंगे। अगर अन्य दुकानदार की होम डिलेवरी के माध्यम से लोगों तक आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाना चाहते हैं कि तो वे अपना आवेदन प्रशासन को दे सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन करना जरूरी है। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सामग्री की दुकान निर्बाध रूप से सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेगी। लोगों को पैनिक होने से बचने की जरूरत है। अगर कहीं से भी उन्हें कालाबाजरी की सूचना मिलती है तो इसकी सूचना वह प्रशासन के द्वारा जारी कंट्रोल रूम नम्बर 06454-243319 पर साझा कर सकते हैं।

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!
Tags:
Bihar
अच्छी पहल
ReplyDeleteGood job
DeleteBhut accha
ReplyDelete