मन की बात..!!
◆ कोरोना वायरस पर पीएम के 'मन की बात', 'कड़े कदम उठाने के अलावा कोई उपाय नहीं', 'नियम का हर हाल में पालन करना ही होगा', लॉकडाउन के बगैर निजात संभव नहीं है-PM
◆ कुछ लोगों को लगता है कि वो लॉकडाउन का पालन करके वो मानो दूसरों की मदद कर रहे हैं। ये भ्रम पालना सही नहीं है। ये लॉकडाउन आपके खुद के बचने के लिए है- पीएम मोदी
◆ जो हमारे Front line soldiers हैं। खासकर के हमारी नर्सेज बहनें हैं, नर्सेज का काम करने वाले भाई हैं, डॉक्टर हैं, पैरा मेडिकल स्टाफ हैं, ऐसे साथी जो कोरोना को पराजित कर चुके हैं।आज हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए- पीएम मोदी
◆ लॉकडाउन के बगैर कोरोना से निजात संभव नहीं है, 'सोशल डिस्टेंस बढ़ाओ, इमोशनल डिस्टेंस घटाओ- पीएम मोदी
◆ मैं सभी देशवासियों से क्षमा मांगना चाहता हूँ। कुछ ऐसे निर्णय लेने पड़े हैं जिसकी वजह से आपको कठिनाइयां उठानी पड़ रही हैं, खास तौर पर मेरे गरीब भाई-बहनों को देखता हूं तो जरुर लगता है उनको लगता होगा कि ऐसा कैसा PM है, हमें इस मुसीबत में डाल दिया।
◆ मैं यह भी जानता हूं कि कोई क़ानून नहीं तोड़ना चाहता, नियम नहीं तोड़ना चाहता लेकिन कुछ लोग ऐसा कर रहे हैं क्योंकि अब भी वो स्थिति की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं, ऐसे लोगों को यही कहूंगा कि Lockdown। का नियम तोड़ेंगे तो Coronavirus से बचना मुश्किल हो जाएगा- पीएम
◆ बहुत से लोग मुझसे नाराज़ भी होंगे कि ऐसे कैसे सबको घर में बंद कर रखा है, मैं आपकी दिक्कतें समझता हूं, लेकिन भारत जैसे 130 करोड़ की आबादी वाले देश को कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई के लिए ये कदम उठाए बिना कोई रास्ता नहीं था-पीएम
◆ सबसे पहले मैं सभी देशवासियों से क्षमा मांगता हूँ। और मेरी आत्मा कहती है की आप मुझे जरुर क्षमा करेंगे क्योंकि कुछ ऐसे निर्णय लेने पड़े हैं जिसकी वजह से आपको कई तरह की कठिनाईयां उठानी पड़ रही हैं- पीएम मोदी
आपका प्रदेश, आपका खबर..!!
Tags:
India
