बिहार में बोले पीएम मोदी, नीतीशजी ने बड़ी मेहनत से हटाई लालटेन!


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार चम्पारण में रामनगर से पांच किमी दूर हरिनगर चीनी मिल के बंजरिया फार्म में आयोजित एनडीए की विजय संकल्प सभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन की शुरुआत भोजपुरी में की।

पीएम ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नीतीशजी ने बड़ी मेहनत करके लालटेन को हटाया है। घर-घर में बिजली पहुंचाई है। वो आपको फिर से लालटेन युग की और ले जाना चाहते हैं, लेकिन नीतीश जी और उनकी टीम आपके घर में एलईडी बल्ब की दूधिया रोशनी पहुंचाने के लिए लगातार मेहनत कर रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि चार चरण के बाद अब आधी गाली मोदी को आधी गाली ईवीएम को दे रहे हैं। लेकिन पिछले तीन दिन से इनकी हालत अधिक खराब है, ये संतुलन गंवा चुके हैं। ये अब चुनाव आयोग को भी गाली दे रहे हैं। ये हेै हार का रेडीमेड बहाना है। क‍िसी छात्र का पेपर खराब होता है तो कई बहाने बनाता है। हालात को दोषी ठहराता है, महामिलावटी भी ऐसे ही हैं।

कांग्रेस का ऐसा झटका लगा कि इस बार वो कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इनकी स्‍थ‍िति‍ ऐसी क्‍यों? वंश और विरासत से एक कंपनी की कमान तो मिल सकती है पर चलाने के लिए वि‍जन कहां से लाओगे। महागठबंधन के पास नाम और दाम का व‍िजन, झूठ की राजनीत‍ि कर रहे। इनका इरादा ब‍िहार की सेवा करने का नहीं है। ये खुद को सेवक नहीं, लोकतंत्र का महाराजा बता रहे। झूठ बोलने में शर्म नहीं। आरक्षण के नाम पर झूठ फैला रहे हैं। झूठ बोले बिना इनका खाना हजम नहीं होता।


2 Comments

Previous Post Next Post