अपने शांत और खामोश व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर जुबानी हमले किए।
उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि मोदी का शासन भारत के युवाओं, किसानों, व्यापारियों के लिए 'सबसे दर्दनाक' रहा है। कांग्रेस के अनुभवी नेता ने दावा किया कि मोदी सरकार के पांच साल का कार्यकाल 'शासन और जवाबदेही की विफलता की दुखद कहानी थी। मोदी जी ने देश की जनता के साथ 'अच्छे दिन' का वादा करके सत्ता हासिल की थी। उनके पांच साल का कार्यकाल भारत के युवाओं, किसानों, व्यापारियों, व्यवसायों और हर लोकतांत्रिक संस्था के लिए सबसे दर्दनाक और विनाशकारी रहा है।
पूर्व प्रधानमंत्री ने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'पीएम मोदी ने अपनी सरकार को अपमानजनक और अस्वीकार्य माना है, जबकि यूपीए सरकार हर तरह की जांच के लिए तैयार थी। मैंने हर तरह की जांच का स्वागत किया जबकि, पीएम मोदी भ्रष्टाचार के आरोपों पर अपनी सरकार को अपमानजनक और अस्वीकार्य मानते हैं।
Tags:
India

No
ReplyDelete