विदेश भागे शराब कारोबारी विजय माल्या के भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है. माल्या पीएनबी समेत देश के कई बड़े बैंकों का नौ हजार करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए थे.
किंगफिशर के मालिक विजय माल्या को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है. माल्या को भारत भेजने को लेकर ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है. ऐसा माना जा रहा है कि माल्या अब ब्रिटेन हाईकोर्ट में इस फैसले के खिलाफ अपील दायर कर सकते हैं. कोर्ट में अपील करने के लिए उनके पास 14 दिन का समय है.
कितने कर्जदार हैं माल्या-माल्या पर बैंकों का लगभग 9400 करोड़ रुपए बकाया है. उनके खिलाफ 17 बैंकों के कंसोर्शियम ने सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन दाखिल की थी. माल्या की तरफ से कहा गया है कि तेल के रेट बढ़ने, ज्यादा टैक्स और खराब इंजन के चलते उनकी किंगफिशर एयरलाइन्स को 6,107 करोड़ का घाटा उठाना पड़ा था. हालांकि वह अभी करीब 1800 करोड़ रुपए के विलफुल डिफॉल्टर हैं. बाकी बैंक अब भी माल्या के खिलाफ कोर्ट नहीं गए हैं.
Tags:
India