13 केंद्रों पर ली जाएगी इंटर की परीक्षा, शामिल होंगे 9204 परीक्षार्थी। सभी परीक्षार्थीयो के लिए कुछ नियम लागू किये गए है।

किशनगंज :- इंटरमीडिएट परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन के लिए प्रशासन ने सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली है। इसके लिए जिला मुख्यालय में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर दो पाली में परीक्षा ली जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 12.45 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 1.45 बजे से लेकर संध्या 5.00 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में जूता-मौजा पहनकर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके बदले परीक्षा कक्ष में केवल चप्पल पहन कर जाने की अनुमति दी गई है। अगर कोई परीक्षार्थी अपने साथ पर्स, मोबाइल सहित किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर आते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें इन सभी वस्तुओं को प्रवेश द्वार पर ही जमा करवा लिया जाएगा।

इन केंद्रों पर ली जाएगी परीक्षा :-

परीक्षा केंद्रों में मुख्य रूप से है।
◆ जीबीएम स्कूल,
◆ लादन उर्दू मध्य विद्यालय,
◆ नेशनल हाई स्कूल,
◆ इंटर हाई स्कूल,
◆ प्रताप मध्य विद्यालय,
◆ जगन्नाथ मध्य विद्यालय,
◆ सरदार गोपाल सिंह मध्य विद्यालय,
◆ बालिका उच्च विद्यालय,
◆ ओरियंटल पब्लिक स्कूल,
◆ इंसान हाई स्कूल,
◆ आरके साहा महिला कॉलेज,
◆ मारवाड़ी कॉलेज,
◆ सरस्वती विद्या मंदिर शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post