सामान्य वर्ग के लिए 10% आरक्षण आज से लागू!

दिल्ली- आज से केंद्र सरकार की सभी नौकरियों में 10 फ़ीसदी आरक्षण लागू होगा. केंद्र ने इसे लेकर आदेश पहले ही जारी कर दिया है.केंद्रीय विधि और न्याय मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक संविधान के (103वें संशोधन) अधिनयम के ज़रिये अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन किया गया है. इसमें प्रावधान जोड़ा गया है, जो सरकार को 'आर्थिक रूप से कमज़ोर नागरिकों के तबके' के लिए विशेष प्रावधान की अनुमति देता है. इसके लिए सालाना आय 8 लाख रुपये से कम, खेती योग्य ज़मीन 5 हेक्टेयर से कम, घर 1000 वर्ग फ़ीट से छोटा जैसे कुछ मानदंड भी तय किये गए हैं. वहीं इसका लाभ उठाने के लिए आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयकर रिटर्न, आधार कार्ड, बैंक पास बुक जैसे कुछ दस्तावेज़ पेश करने होंगे.

Post a Comment

Previous Post Next Post