पूर्णिया शहर स्तरीर फ़ुटपाथ विक्रेता संघ ने मनाया राष्ट्रीय वेंडर्स दिवस।

शहर स्तरीय फूटपाथ विक्रेता संघ के द्वारा राष्ट्रीय वेंडर्स दिवस के मौके पर शहर की सड़कों पर केंडल मार्च निकाल कर वेंडर्स दिवस मनाया। रविवार की संध्या यह मार्च शहर में चिन्हित कमिटियों के द्वारा निकाला गया। वेंडर्स दिवस का कार्यक्रम जीरोमाइल माईल से प्रारंभ कर राममोहनी चौक, सोनोली चौक, होते हुए लकड़ी पट्टी जवाहर स्कूल के आगे समाप्त किया गया। वही खुश्कीबाग कमेटी ने कटिहार मोड़ से स्टेशन रोड तक , लाईन बाजार कमेटी होस्पिटल गेट से  बिहार टाकीज रॉड तक, बस स्टेंड, मधुबनी, ओर कचहरी कामिटियो ने मिलकर आरएन साह चौक पर कैंडल जुलूस निकाला। मौके पर संघ के व्यवस्थापक दीपक हिन्दुस्तानी नें कहा कि फूटपाथी विक्रेताओं में जागरूकता की कमी है। भारतीय कानून में उन्हें कौन-कौन से अधिकार प्राप्त है, इसकी जानकारी नहीं है। ऐसे में जरूरत है कि इस दिशा में जागरूकता फैलायी जाए। वेंडर्स दिवस हमलोगों इसलिए मनाते है कि 20 जनवरी के दिन  ही लोकसभा से हमलोगों का संविधान एवम न्यायालय द्वारा 2014 एक्ट पारित किया गया था। जिससे हम सभी वेंडर विजय दिवस के रूप में मनाते आ रहे है। संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में फूटपाथी विक्रेताओं कों कानून के तहत प्रदत अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। हम सभी फ़ुटपाथ दुकानदारों का संघर्ष सन 2004 से शुरू हुआ है। उस समय संस्था के द्वारा पूरे भारत के वेंडर्स को प्रोत्साहित कर संघर्ष शुरू किया गया था। धीरे-धीरे यह संघर्ष सम्पूर्ण भारत मे मजबूत संगठन के रूप में आज विधमान हैं। इस संघर्ष को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया गया जिसमें हमलोगों को 2009 में एक सफलता मिली। उन्होंने ने कहा कि जिसमे हमलोगों के संघर्ष को ( भारत सरकार ) द्वारा रास्ट्रीय नीति के रूप में संज्ञा दी गई।
इस नीति का विरोध न तो कोई न्यायालय कर सकता था न कोई सरकार। धीरे -धीरे इस संघर्ष को बड़ा रूप दिया गया ओर पूरे भारत के वेंडर लोकसभा का घेराव कर संसद का कार्य ठप कर दिया था। जो कि भारत के इतिहास में ऐसा पहला प्रदर्शन था । जिसमे दो लाख से भी ज्यादा वेंडर्स ने लोकसभा के कार्य को प्रभावित किया था। जिससे प्रभावित होकर तत्त्वकालीन प्रधानमंत्री के द्वारा यह विधेयक पारित किया गया। इसी आलोक में सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी पारित हुआ। मौके पर संघ के मनोज कुमार, पंकज चौधरी, रविशंकर चौधरी, शानु रहमान, अभिषेक गुप्ता, गणेश साहनी, संजय चौधरी , बनारसी देवी, सुमित्रा देवी, मीना देवी, परमेश्वर मंडल, राजकुमार साह, सुनीता,अरविंद भगत, राजकिशोर पांडे,देवी,जुगनू मिश्रा, अशरफ जी, राजू साह,हेमंती देवी, चिन्टू जी, मनोहर साह, उमेश गुप्ता, ओर अन्य सैकडों की संख्या वेंडर्स के सदस्य शामिल थे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post