पटना: नियोजित शिक्षकों के वेतन को लोकर शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने बड़ा ऐलान किया है. मीडिया रिपोर्टस की माने तो शिक्षा मंत्री ने नियोजित शिक्षकों के नियमित वेतन मामले पर कहा है कि अब हर महिने शिक्षकों के अकाउंट में वेतन जाएगा और इससे संबंधित सभी बाधा को दूर कर दिया गया है.आपको बता दें कि बिहार सरकार ने नये साल के मौके पर नियोजित शिक्षकों का वेतन नहीं दिया है. इसको लेकर नियोजित शिक्षक संघ ने विरोध जताया था. नियोजित शिक्षक संघ के प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग के लापरवाही से वेतन नहीं मिल पाया है. विभाग ने समय पर महालेखाकार कार्यालय में आवश्यक कागजात जमा नहीं किया है. इसी कारण ट्रेजरी से पैसा नहीं मिल सका है.
Tags:
Education