बुथ कार्यकर्त्ता सम्मेलन, लोकसभा चुनाव पर चर्चा जानिए क्या क्या हुआ चर्चा?

पूर्णिया सिटी में भाजपा नगर पुरब भाग के बुथ कार्यकर्त्ता सम्मेलन नगर अध्यक्ष चंदन पासवान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक दीप प्रज्वलित कर वन्दे मातरम गान से प्रारंभ हुआ। बैठक में बुथ तक पार्टी के करणीय कार्य पर हुए अध्यक्षों के साथ चर्चा की गयी। बैठक में मंडल प्रभारी जगत लाल वेसंत्री जी ने बुथ समिति, बुथ टोली तथा पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान का वृत लिया। जिला उपाध्यक्ष संजय मोहन प्रभाकर ने पार्टी के आगामी कार्यक्रम से बुथ अध्यक्षों को अवगत कराया। बैठक में मुख्य अतिथि सदर विधायक ने बुथ अध्यक्षों से स्थानीय समस्या पर संवाद किया। विधायक ने बैठक में कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक दल है। हमें गौरव है कि हम सब भाजपा के कार्यकर्त्ता हैं। हम दीनदयाल उपाध्याय के एकात्ममानववाद के रास्ते पर चलने वाले कार्यकर्त्ता हैं। केन्द्र की एनडीए सरकार जिसके नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जन जन के लोकप्रिय हैं। यह सरकार गरीब गुरबा की सरकार है। इस सरकार में किसान, मजदूर, कर्मचारी, छात्र, नौजवान और मातृशक्ति सभी खुशहाल हैं। इस सरकार में समाज का सभी वर्ग ख़ुश है तथा पुनः 2019 में नरेन्द्र भाई मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। हम पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी हमारा बुथ सबसे मजबूत मंत्र के साथ क्षेत्र में काम करने की अत्यंत आवश्यकता है। विधायक ने कहा 2019 में पुनः नरेन्द्र भाई मोदी देश का प्रधानमंत्री बनना तय है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद साह, पूर्व जिला महामंत्री मनोज सिंह सीनियर, सुजीत सिन्हा, प्रमोद केशरी, संजय सिंह, उमा शंकर सिंह, दिनेश मुखिया, पवन सहनी, टुम्पा बढ़ई, चंदन भगत, जगदीश चौहान, श्रीकान्त साह, मोo सताब, जय किशन साह, राजभर आदि काफ़ी कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post