पूर्णिया तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव में 54 लोगो ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का आयोजन तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम उद्घाटन सदर विधायक विजय खेमका ने किया गया। कार्यक्रम शुरुआत करते सर्वप्रथम अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज डागा ने अपना रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में युवाओं ने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही महिलाओ ने भी रक्तदान किया। मौके पर मौजूद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि देश भर में आज तेयुप द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कोय जा रहा है। मानवता और प्राण रक्षा के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन तेयुप का यह कार्यक्रम वर्षो से जारी है उसी कड़ी में आज यह आयोजन किया गया है। इस दौरान सदर विधायक ने रक्तदान करने शिविर में पहुचे युवकों का हौशला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान, मानव कल्याण के कार्यक्रम को सफल बनाने में युवाओ का सहयोग समाजिक दिशा में सकारात्मक सोच का परिचायक है। शिविर में तेयुप अध्यक्ष अजीत संचेती मंत्री भरत दुग्गर, तेरापंथी सभा के सहमंत्री मनोज समदड़िया एवं सुरेश सिंघी, तेयुप उपाध्यक्ष प्रथम पूनम दुगड़, उपाध्यक्ष दुतीय मयंक बैद(जेटीएन प्रतिनिधि) सहमंत्री प्रथम शेरसिंह फुलफगर, सहमंत्री दुतीय प्रवीण नौलखा, मोहित संचेती, मुकेश सिंघी,पवन बोथरा, विनीत दुधेडिया, अमित गोलछा, मुन्ना बेंगाणी, अंकित दुगड़ सहित समाजिक क्षेत्र के कई लोग मौजूद थे। शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्णिया की पूरी टीम द्वारा उनके सहयोग से रक्तदान शिविर का कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया।
Tags:
Bihar