बिहार में बाहर से आने वाली मछलियों की बिक्री पर रोक लगाने के संशय के बीच अधिकारियों की एक टीम आंध्र प्रदेश जाएगी। बुधवार को राज्य में आंध्र प्रदेश की मछली पर रोक और बिहार की मछली की जांच को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में आंध्र प्रदेश की मछली की जांच समेत अन्य जनकारी के लिए विशेषज्ञों की टीम को आंध्रा भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार ने बताया कि जांच टीम में मत्स्य निदेशक और खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल होंगे। ये टीम आंध्र प्रदेश के मछली व्यवसायी और वहां से निर्यात होने वाले स्थलों से जानकारी लेंगे साथ ही तय करेंगे कि वहां की मछली खाने लायक है कि नहीं।
Tags:
Business