पूर्णिया: साक्षरता कर्मी आगामी 31 जनवरी को चक्का जाम आंदोलन करेगी। इंदिरा गाधी स्टेडियम में प्रेरक-समन्वयक संघ की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता प्रेरक-समन्वयक संघ के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार ठाकुर ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि साक्षरता कर्मियों के साथ सरकार दोरंगी नीति अपना रही है। इसलिए सरकार के फैसले का विरोध करने का निर्णय लिया गया। कहा कि यह आंदोलन संघ के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में 31 को धरना-प्रदर्शन एवं चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा।
Tags:
India