आईसीसी ने साल 2018 के वनडे और टेस्ट टीम का एलान कर दिया है। विराट कोहली बने आईसीसी वनडे और टेस्ट टीम का कप्तान।

दिल्ली- आईसीसी ने साल 2018 के वनडे और टेस्ट टीम का एलान कर दिया है. इसके साथ ही विराट कोहली को आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया है.अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया में तहलका मचाने वाले विराट कोहली को आईसीसी की इस साल की टेस्ट और वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है. कप्तान विराट कोहली के साथ भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी आईसीसी टेस्ट टीम के सदस्य बने हैं.

आईसीसी टेस्ट टीम: विराट कोहली (कप्तान), टॉम लेथम, केन विलियमसन, दिमुथ करुणारत्ने, हेनरी निकोलस, ऋषभ पंत, जेसन होल्डर, कगिसो रबादा, नाथन लियोन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद अब्बास.

आईसीसी वनडे टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, जॉनी बेयरेस्टॉ, जो रूट, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, रॉस टेलर, कुलदीप यादव, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, मुस्तफिजुर रहमान.

Post a Comment

Previous Post Next Post