कार्यकर्ता बीजेपी मुख्यालय पर जुटे और आभार जताया. इस दौरान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी का सम्मान किया और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम धन्यवाद पत्र भी सौंपा.
इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी मौजूद रहे. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने अल्पसंख्यक समुदाय से अपील की कि वो जी जान से आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनाने अपनी भूमिका निभाएं. बीजेपी को वोट देकर गरीब सवर्ण समाज को मिली सौगात का अपना कर्ज चुकाए. समारोह के अंत में राष्ट्रगान भी हुआ और भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए.
यह कार्यक्रम हज कमेटी अध्यक्ष अमीन पठान के नेतृत्व में हुआ. माना जा रहा है कि जिस तरह से कार्यक्रम हुआ उसके अनुसार हज कमेटी के अध्यक्ष अमीन पठान आने वाले लोकसभा चुनावों में टिकट की दावेदारी कर रहे हैं. वे टोंक सवाई माधोपुर सीट से दावेदारी कर सकते हैं.