किशनगंज : शहर से सटे बंगाल की इस्लामपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 18 बालू लदे ओवरलोड ट्रकों को जब्त की। बुधवार रात उत्तर दिनाजपुर के एमवीआइ के साथ मिलकर की गई कार्रवाई के बाद इलाके में सक्रिय बालू माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है। इस्लामपुर एसडीपीओ ने बताया कि जांच के दौरान अधिकांश ट्रकों को बिना वैध कागजात व ओवरलोड परिवहन के आरोप में जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि जब्त ट्रकों से 3.5 लाख जुर्माना वसूला गया है। बताते चलें कि किशनगंज पुलिस, एमवीआइ और खनन विभाग के द्वारा भी ओवरलोड बालू लदे ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। गत दो दिनों में 13 ओवरलोड ट्रक जब्त किए गए हैं। बंगाल और किशनगंज पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से बालू माफियाओं के हौसले पस्त हो गए हैं।
Tags:
Kishanganj