अररिया में गुरुवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर रानीगंज इलाहाबाद बैंक के सीएसपी संचालक से चार लाख रुपये लूट लिए। वारदात को भरगामा थाना क्षेत्र के मनुलाहपट्टी पंचायत के मुसहरनियां नहर पुल के पास अंजाम दिया गया।
गोली की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल सीएसपी संचालक को रानीगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉ अरविंद कुमार ने उसे पूर्णिया रेफर कर दिया गया। उसे दो गोली लगी है। एक गोली बांह और दूसरी पेट में लगी है।
Tags:
Bihar