पूर्णिया जिले में 2.62 लाख बच्चे पहनेंगे 15.75 करोड़ के पोशाक।

पुर्णिया: 38977 एससी व 13178 एसटी ब्वायज व गर्ल्स भी होंगे लाभान्वित पूर्णिया जिला में पहली से आठवीं कक्षा तक के 2 लाख 62 हजार 608 विद्यार्थियों के पोशाक के लिए 15 करोड़ 75 लाख 64 हजार 800 की राशि विद्यालय शिक्षा समिति को भेज दी गयी है। पहली से आठवीं तक के 38977 एससी ब्वायज व गर्ल्स के लिए 2 करोड़ 33 लाख 86200 रुपये, 13178 एसटी ब्वायज व गर्ल्स के लिए 79 लाख 6800, पहली से आठवीं कक्षा के 210453 बीपीएल ब्वायज व गर्ल्स व एपीएल गर्ल्स के लिए 12 करोड़ 62 लाख 71800 की राशि जारी की गयी है। प्रति छात्र पोशाक के लिए छह सौ रुपये उनके खाते में जमा करायी जाएगी। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्वशिक्षा अभियान सह कार्यकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी रतीश कुमार झा ने बताया कि पोशाक के लिए राशि विद्यालय शिक्षा समिति को भेज दी गयी है। जल्द ही बच्चों के खाते में यह राशि जमा हो जाएगी। बच्चे नए पोशाक में स्कूल पहुचेंगे। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के अंतर्गत स्कूलों में पढ़ने वाले 26803 बच्चों को पोशाक की राशि मिलेगी। पूर्णिया पूर्व प्रखंड को 1 करोड़ 60 लाख 81800 की राशि जारी की गयी है। कसबा में पहली से आठवीं तक के 11848 बच्चों के लिए 71 लाख 8800, जलालगढ़ प्रखंड में 9642 बच्चों के लिए 57 लाख 85 हजार 200, बनमनखी प्रखंड में 25389 बच्चों के लिए 1 करोड़ 52 लाख 33 हजार 400, भवानीपुर प्रखंड में 12874 स्कूली बच्चों के लिए 77 लाख 24 हजार 400, डगरुआ प्रखंड में 18196 बच्चों के लिए 1 करोड़ 91 लाख 7600, रुपौली प्रखंड में 17918 छात्र-छात्राओं के लिए 1 करोड़ 75 लाख 800, बायसी प्रखंड में 15471 बच्चों के लिए 92 लाख 82 हजार 600, बीकोठी प्रखंड में 21009 स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए 1 करोड़ 26 लाख 5400, धमदाहा प्रखंड में 26357 विद्यार्थियों के लिए 1 करोड़ 58 लाख 14 हजार 200, अमौर प्रखंड में 24867 स्कूली बच्चों के लिए 1 करोड़ 49 लाख 20 हजार 202 रुपये, बैसा प्रखंड में 25659 स्कूली विद्यार्थियों के लिए 1 करोड़ 53 लाख 95 हजार 400, केनगर प्रखंड में 17561 बच्चों के लिए 1 करोड़ 53 लाख 6 हजार 600 और श्रीनगर प्रखंड में पहली से आठवीं तक के 9014 स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए 54 लाख आठ हजार 400 रुपये भेजे गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post