तीन बीएड कॉलेजों के 136 नामांकन रद जानिए आखिर नामांकन क्यों रद्द किया गया?

पूर्णिया: पूर्णिया विवि अंतर्गत तीन बीएड कॉलेज में मानक और नियमों की अनदेखी कर लिए गए 136 नामांकन को विवि ने रद कर दिया है। कुलपति प्रो. राजेश सिंह के निर्देश पर गठित छह सदस्यीय समिति की अनुशंसा पर यह कार्रवाई की गई है। जांच समिति के समन्वयक डॉ. सीके यादव और शिक्षा के विभागाध्यक्ष डॉ. मु. अजीजुल इस्लाम ने बताया कि विवि के अधीन कुल सात बीएड कॉलेज संचालित है। इनमें तीन बीएड कॉलेज कटिहार टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज कटिहार में 34 नामांकन, सीमांचल माइनॉरिटी बीएड कॉलेज कटिहार में 55 एवं स्वदेशी कॉलेज ऑफ एजुकेशन मरंगा में 47 नामांकन कट ऑफ डेट 17 अगस्त 18 के बाद लिया गया है। जिसे रद कर दिया गया है। इधर चार कॉलेज डीएस कॉलेज कटिहार, फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज, ख्वाजा शाहिद हुसैन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय कटिहार और मिलिया फखरुद्दीन अली अहमद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय रामबाग में लिया गया नामांकन मानक के अनुरूप तथा समय-सीमा में पाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post