जानिए बीए पार्ट वन की परीक्षा और बीए पार्ट थर्ड में नामांकन तिथि बदल कर अब कब से है।

प्रमंडल के 16 केंद्रों पर बीए पार्ट वन की परीक्षा आज से।

पूर्णिया: बीए पार्ट वन की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। इसके लिए पूर्णिया प्रमंडल (पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज) में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें चारों जिले के लगभग 28 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा भूपेंद्र नारायण मंडल विवि मधेपुरा द्वारा आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा दो पाली में पांच फरवरी तक आयोजित होगी। ऑनर्स पेपर की परीक्षा 22 से 25 जनवरी तक और सब्सिडियरी पेपर की परीक्षा 27 जनवरी से पांच फरवरी तक होगी।

पूर्णिया कॉलेज में पार्ट थर्ड में नामांकन अब 24 से।

पूर्णिया: पूर्णिया कॉलेज में 21 जनवरी से शुरू होने वाली डिग्री पार्ट थर्ड (2017-18) के नामांकन की तिथि को आगे बढ़ा दी गई है। अब नामांकन का कार्य 24 जनवरी से होगा। इस संबंध में सोमवार को कॉलेज द्वारा सूचना जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि स्नातक प्रथम खंड 2017-18 के प्रवेश पत्र वितरण के कारण नामांकन का कार्य अब 24 जनवरी से होगा। नामांकन के समय छात्रों को पार्ट वन और पार्ट टू का अंकपत्र, दोनों पार्ट का एडमिट कार्ड, रजिस्ट्रेशन स्लिप के अलावा एससी-एसटी छात्रों को आय और जाति प्रमाण पत्र देना होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post