पटना से किशनगंज जा रही कृष्णा रथ बस कंटेनर से टकराई, 12 से ज्यादा यात्री घायल।

पटना से किशनगंज आ रही कृष्णा रथ कोच फारबिसगंज स्थित रामपुर फोरलेन पर खड़े कंटेनर से टकरा गई। जिसमें एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार अहले सुबह 3.30 बजे हुआ।

हादसे के दौरान हुए जोरदार धमाके की आवाज पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बस से निकालकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। घायलों में अधिकांश पटना, नालंदा, किशनगंज और सिल्लीगुड़ी के निवासी बताए जाते हैं। किशनगंज के एक व्यवसायी का बैग भी गायब होने की बात सामने आई जिसमें एक लाख रुपये नकद होने की बात कही गई। व्यवसायी के घटनास्थल से निकल जाने के कारण नाम और पता नहीं चल पाया।  दुर्घटनाग्रस्त बस संख्या बीआर 31 पीए-9696 पटना के सुचिता देवी की बताई जाती है। घटना के बाद चालक और खलासी फरार हो गए। अधिकांश यात्री प्राथमिक उपचार के बाद अपने-अपने घर सिल्लीगुड़ी पटना चले गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post