परीक्षा पे चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने पेरेंट्स को दिया सफलता का मंत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देश के छात्रों, उनके माता-पिता और शिक्षकों से बातचीत किया,इस दौरान पीएम मोदी ने आने वाले बोर्ड परीक्षाओं को लेकर चर्चा की//जानिए बोर्ड परीक्षाओं को लेकर क्या क्या बातचीत हुई?

नई दिल्ली- रैली, मन की बात और कई कार्यक्रमों के जरिए देश की जनता से लगातार संवाद करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देश के छात्रों, उनके माता-पिता और शिक्षकों से बातचीत किया,इस दौरान पीएम मोदी ने आने वाले बोर्ड परीक्षाओं को लेकर चर्चा की,"परीक्षा पे चर्चा 2.0" नाम के कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडिय में छात्रों का उत्साह बढ़ाया,इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े छात्रों से संवाद किया और उनके प्रश्नों का जवाब दिया,परीक्षा को लेकर डरने वाले छात्रों को के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक-आध परीक्षा में कुछ इधर-उधर हो जाए तो जिंदगी ठहर नहीं जाती, जिंदगी में हर पल कसौटी जरूरी है, ऐसे में कसौटी के तराजू पर नहीं झोंकने पर जिंदगी में ठहराव आ जाता है,इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ खिलौनों के टूटने से बचपन नहीं मर सकता है, हमें अपने सपनों की ओर हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए,जिंदगी में अपने सोच को हमेशा ऊपर रखें,क्योंकि अगर निशान चूक जाएं तो माफ हो सकता है लेकिन निशान नीचा हो तो कोई माफी नहीं मिलती है,इस दौरान पीएम मोदी ने कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।

छात्रों के बीच संवाद में क्या कहा पीएम मोदी ने

◆ जिन्दगी का मतलब होता है गति, जिन्दगी का मतलब होता है सपने,ठहराव जिंदगी नहीं है।

◆जिन्दगी को सिद्धांत है कि कसौटी पर कसिए,कसौटी कोसने के लिए नहीं होती है।

◆लक्ष्य हमारे सामर्थ्य के साथ जुड़ा होना चाहिए जो कि आपको सपनों की और ले जाए।

◆लक्ष्य ऐसा होना चाहिए जो पहुंच में तो हो, पर पकड़ में न हो, लक्ष्य पकड़ में आ जाएगा तो उसी से हमें प्रेरणा मिलेगी।

◆सपने देखने चाहिए,अगर आप सपना नहीं देखेंगे तो आगे नहीं बढ़ सकते हैं।

◆मैं चाहता हूं कि सवा सौ करोड़ देशवासियों की सवा सौ करोड़ आकांक्षाएं होनी चाहिए।

◆आकांक्षाओं को उजागर करने से देश चलता है,अपेक्षाओं के बोझ में दबना नहीं चाहिए।

◆ निराशा में डूबा समाज, परिवार या व्यक्ति किसी का भला नहीं कर सकता है, आगे बढ़ने के लिए आशा और अपेक्षा जरूरी है।

◆जो सफल लोग होते हैं, उन पर समय का दबाव नहीं होता है, क्योंकि वह अपने समय की कीमत को जानते हैं।

◆ परीक्षा को हम सिर्फ एक परीक्षा मानें तो इसमें मजा आएगा, मां-बाप और शिक्षकों को किसी अन्य बच्चों की तुलना नहीं करनी चाहिए।

◆आशा और अपेक्षा जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है, बच्चों के डिप्रेशन को हल्के में न लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post