12वीं पास के लिए फॉरेस्ट गार्ड के पद पर 123 वैकेंसी, 15 फरवरी तक करें आवेदन जानिए किस जिले में कितना पद है।

हिमाचल प्रदेश- वन विभाग ने फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। इसके तहत कुल 123 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2019 है। इन पदों को सीधी भर्ती प्रक्रिया के जरिए अनुबंध के आधार पर की जाएंगी। हर तरह के आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ सिर्फ हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवारों को मिलेगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को अनारक्षित श्रेणी का माना जाएगा। रिक्त पदों का विवरण इस प्रकार है : 

फॉरेस्ट गार्ड, कुल कुल: 123
(जिले के अनुसार रिक्तियों का वर्गीकरण)

धर्मशाला, पद : 11

कुल्लू, पद : 09

हमीरपुर, पद : 11

सोलन, पद : 43

रामपुर, पद : 04

नाहन, पद : 13

धर्मशाला (डब्ल्यू एल), पद : 06

जीएचएनपी शम्शी, पद : 04

शिमला, पद : 22।

Post a Comment

Previous Post Next Post