पूर्णिया लोजद के कार्यकर्ताओं ने महागंठबंधन की ओर से लोजद के वरिष्ठ नेता नवीन कुशवाहा को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग!

पूर्णिया :- लोजद के कार्यकर्ताओं ने एक सूर मे कहा कि पूर्णिया से महागंठबंधन की ओर से लोजद के वरिष्ठ नेता नवीन कुशवाहा को प्रत्याशी बनाए। गुरूवार को पूर्णिया सिटी आइस पब्लिक कॉन्वेंट परिसर मे लोकतांत्रिक जनता दल का जिला सम्मेलन का आयोजन किया किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा स्पीकर उदय नारायण चौधरी, युवा प्रकोष्ट के प्रदेशध्यक्ष डॉ संतोष कुशवाहा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के प्रदेशध्यक्ष मो सलाउद्दीन, पुर्णिया के वरीय नेता नवीन कुशवाहा, राष्ट्रीय कमिटी के संतोष यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उदय नारायण चौधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार दलित, पिछड़ा,अल्पसंख्यक एवं संबिधान विरोधी है। सवर्ण आरक्षण एवं सरकारी नॉकरी में 13.1 रोस्टर संघ का एजेंडा एवं संबिधान विरोधी है। पीएम के किसानों के एमएसपी नीति पर उन्होंने कहा की पुर्णिया की किसानों का फूलगोभी एवं बन्दगोभी दो रुपए किलो में भी लेने वाला नहीं मिल रहा है। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा की मंदिर बन जाने से देश के कितने गरीबों को रोटी मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि ग्यारह करोड़ बिहारी मतदाता को संघ मुक्त देश बनाने वाले वादे करने वाले मुख्यमंत्री आज संघ की दलाली कर रहे है। युवा प्रदेशध्यक्ष डॉ संतोष कुशवाहा ने कहा कि पूर्णिया के सांसद डुप्लीकेट संतोष कुशवाहा हैं, ओरिजनल तो हम है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री दो करोड़ सालाना रोजगार देने की वादा कर अब युवाओ को पकोड़ा बेचने की सलाह दे रहे है। पार्टी के वरिष्ट नेता नवीन कुशवाहा ने कहा कि लोजद कार्यकर्ता के करी मेहनत से पूर्णिया में मजबूती से उभरा है, इसका कारण है कि वर्षों से यहां की जनता यहां के सांसद से ठगा महसूस करते है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि  अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के प्रदेशध्यक्ष मो सलाउद्दीन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए  को उखाड़ फेंकना है।  इससे पूर्व पार्टी के जिला कमिटी एवं प्रखंड अध्यक्षओं ने अपने संबोधन में पार्टी के वरिष्ठ नेता नवीन कुशवाहा को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की।

Post a Comment

Previous Post Next Post