धान बिक्री को 24 घंटे में किया जायेगा भुगतान। जानिए कैसे?

व्यापार मंडल सहयोग समिति परिसर में धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू हो गया है। जिला सहकारिता विभाग परिसर में स्थित में व्यापार मंडल में बुधवार को हालामाला के किसान धान लेकर बेचने आये थे।

किसानों ने कहा कि व्यापार मंडल में 1750 रुपये प्रति क्विंटल के दर से धान बेचें हैं और बाजार में धान की कीमत 1400 - 1500 प्रति क्विंटल है। बाजार भाव से ज्यादा कीमत व्यापार मंडल में मिल रहा है। यहां धान बेचने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। धान का रूपया बैंक खाता में सरकार दे रही है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मो. इरसाद ने कहा कि किसान व्यापार मंडल परिसर में आकर धान बेचें। बाजार भाव से ज्यादा दाम यहां दिये जा रहे हैं। किसानों को प्रति क्विंटल 1750 रुपये के दर भुगतान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि धान देने के बाद 24 घंटे के भीतर किसानों को राशि दी जा रही है। किसानों के बैंक खातों में धान की कीमत आरटीजीएस के माध्यम से दिया जा रहा है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मो इरसाद ने कहा कि किसानों को धान का उचित कीमत सरकार दे रही है और किसानों को कोई परेशानी हो तो व्यापार मंडल में आकर अपनी समस्याओं को रख सकते हैं। किसानों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए व्यापार मंडल सहयोग समिति हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल दो दिनों के अंदर करीब 600 क्विंटल धान की खरीदारी की गई है। उन्होंने कहा कि 500 एमटी धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है।

धान खरीद लक्ष्य प्राप्ति को लेकर अधिकारी चौकस

62 करोड़ रुपये की धान अधिप्राप्ति को लेकर सहकारिता विभाग में आई तेजी। 31 मार्च तक सरकार के निर्देश पर 35 हजार एमटी धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं। धान अधिप्राप्ति को लेकर डीएम महेन्द्र कुमार काफी गंभीर नजर आ रहें हैं। टास्क फोर्स की बैठक में उन्होंने सहकारिता विभाग के डीसीओ को निर्देश देते हुए कहा कि पैक्स व व्यापार मंडल में धान बेचने वाले किसानों को 24 घंटे में भुगतान होनी चाहिए। डीएम ने कहा कि धान अधिप्राप्ति के मामले में किसानों को किसी भी तरह की परेशानी हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएओ दिनेश कुमार ने बुधवार को कहा कि धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 110 पैक्स व 5 व्यापार मंडल को चयनित किया गया है। जिसमें से अब तक 85 पैक्स व व्यापार मंडल में धान अधिप्राप्ति की कार्य शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि 85 पैक्स के माध्यम से अब तक 383 किसानों से करीब 4000 एमटी धान की खरीदारी की गई है और 5 करोड़ 30 लाख भुगतान किसानों के बैंक खातों में कर दिए गए हैं

Post a Comment

Previous Post Next Post