पूर्णिया। पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम ने बुधवार को भी छापेमारी अभियान चलाया। मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम ने दुकानों में छापेमारी कर पॉलीथिन रखने के जुर्म में 1700 रुपये जुर्माना वसूला। टीम ने दुकानदारों को पॉलीथिन के थैले का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी तथा कहा कि अभी लगातार इसके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। नगर आयुक्त विजय कुमार सिंह ने बताया कि नगर को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पॉलीथिन से मुक्ति जरूरी है। इसलिए सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। सभी नगर वासियों की भी यह जिम्मेदारी है कि वे पॉलीथिन का उपयोग न करें। बताया कि इस पर रोक के लिए अभी लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा तथा प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।
Tags:
Bihar