मोदी सरकार अंडमान-निकोबार के तीन लोकप्रिय द्वीपों के बदलेगी नाम, रविवार को होगी घोषणा जानिए तीनो नाम क्या-क्या है?

नई दिल्ली :- केंद्र सरकार अंडमान और निकोबार के तीन लोकप्रिय द्वीपों- रॉस द्वीप, नील द्वीप और हैवलॉक द्वीप के नाम बदलने जा रही है। इसकी घोषणा आने वाले रविवार को की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 75 वीं वर्षगांठ पर पोर्ट ब्लेयर की अपनी यात्रा के दौरान इसका एलान कर सकते हैं। गौरतलब है कि सुभाष चंद्र बोस ने 1943 को पोर्ट ब्लेयर में तिरंगा फहराया था।

नए द्वीपों के ये होंगे नाम :-
केंद्र सरकार ने रॉस द्वीप का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप, नील द्वीप का नाम शहीद द्वीप और हैवलॉक द्वीप का नाम स्‍वराज द्वीप रखने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को पोर्ट ब्‍लेयर जाने वाले हैं। इस दौरान वे नेताजी के श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। पीएम की यात्रा के दौरान द्वीप के लिए अन्य योजनाओं की भी घोषणा कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post