चक्रवाती तूफान गाजा आज शाम तमिलनाडु के तटीय इलाकों से टकराएगा. तूफान के चलते तमिलनाडु में भारी तबाही हो सकती है. बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती तूफान ‘गाजा’ यहां से करीब 470 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में स्थित है. चक्रवाती तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 90 से 100 किमी प्रति घंटे हो सकती है जिसके बाद भारी बारिश के आसार हैं।
इस तूफान के पहले दक्षिण तटीय आन्ध्र प्रदेश पहुंचने की आशंका थी जो अचानक तमिलनाडु के इलाकों की ओर सोमवार को मुड़ गया. मौसम विभाग ने बताया कि ‘गाजा’ गुरूवार शाम या रात को पम्बान तथा कुड्डलूर के बीच तटीय क्षेत्र को पार कर सकता है. इस दौरान 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
चेन्नई, प्रेट्र चक्रवाती तूफान गज तमिलनाडु के पम्बन और कडलोर के बीच तट से टकरा गया है। तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। कडलोर और नागपट्टनम में आज स्कूल, कॉलेज बंद रहे। इस दौरान 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चल सकती है। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां कर रखी हैं। प्रशासन ने राहत एवं बचाव टीम को अलर्ट पर रखा है। नागपट्टनम जिले में अब तक 1313 लोगों को राहत केंद्रों में भेज दिया गया। इसके साथ ही निचले इलाके में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।