बिहार पहुँचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति सेना के विशेष विमान से पटना पहुंचे, वहां से वो सीधे समस्तीपुर के पूसा स्थित डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे । वहां उन्होंने विश्वविद्यालय स्थित देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का समस्तीपुर दौरा उनके साथ बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे।
राष्ट्रपति गुरुवार सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर नई दिल्ली से सेना के विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वे सीधा पूसा, समस्तीपुर के लिए रवाना हो गए। वहां 11 बजे से आयोजित डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में वो शिरकत कर रहे हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के प्रथम दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत राज्यपाल लालजी टंडन, केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ।भी रहेंगे मौजूद। 500 छात्र-छात्राओं को दी जाएगी डिग्री, जिसमे 320 छात्र- छात्राएं रहेंगी मौजूद। 33 छात्र-छात्राओं की दिया जाएगा गोल्ड मेडल जिसमें 25 छात्राएं 3 विदेशी छात्र भी होंगे शामिल।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज आएंगे समस्तीपुर. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय राज्यपाल लालाजी टंडन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह सहित कई गणमान्य लोग लेंगे भाग.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सेना के विशेष विमान से पटना पहुंचें। उनकी अगुवाई के लिए पहले से ही बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना एयरपोर्ट पहुंच गए थे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल और सीएम ने उनका स्वागत किया।
पटना एयरपोर्ट से सीधे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समस्तीपुर के लिए रवाना हो गए हैं। वहां वे पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय और इसके बाद राजधानी पटना के ज्ञान भवन में आयोजित एनआइटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। दोनों जगह जिला प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि का कार्यक्रम, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल और सीएम नीतीश कुमार दीक्षांत समारोह में है मौजूद, दीक्षांत समारोह में छात्रों को दिया गया गोल्ड मेडल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संबोधन, केंद्रीय विवि में राष्ट्रपति के आगमन पर जताई खुशी।डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि का कार्यक्रम,'केंद्रीय विवि के लिए सारी शर्तों को स्वीकार किया', 'बीज विस्थापन दर में हुई है काफी वृद्धि', 'बिहार में हर जगह एग्रीकल्चर फीडर बन जाना चाहिए। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि का कार्यक्रम, दीक्षांत समारोह में छात्रों को दिया गया गोल्ड मेडल, कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संबोधन, 'लोगों का उत्साह देखकर हुई प्रसन्नता', 'राष्ट्रपति ने छात्रों और अभिवावकों को दी बधाई। समस्तीपुर- दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संबोधन।
मेरे हृदय में बिहार के लिए विशेष स्थान है- राष्ट्रपति
'दीपावली और छठ के बाद ये कार्यक्रम खास है'
'छठ पूजा अब सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं है'
'छठ पूजा ग्लोबल होता जा रहा है'
'राष्ट्रपति ने VCको दिए कई सुझाव'।
'किसानों को डिजिटल सुविधा से जोड़ना बेहतर कार्य'
'कृषि तकनीक में सुधार से अनाज उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है'
आज युवा भी कृषि कार्य से जुड़ रहें हैं- राष्ट्रपति
राष्ट्रपति ने CM, केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह को दी बधाई।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने समस्तीपुर के राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया! इस अवसर पर उन्होंने 33 मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किए अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने भारत के किसानों के योगदान की सराहना की उन्होंने कहा कि हमारे देश के किसानों ने विश्व की दूसरी बड़ी आबादी वाले देश को खाद्य सुरक्षा प्रदान की है उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं और इसमें इनोवेशन्स के अपार अवसर हैं राष्ट्रपति ने कृषि क्षेत्र से जुड़े छात्र-छात्राओं को आगे आने का आह्वान किया, इससे पहले राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दीं, 33 विजेताओं में से 25 हमारी बेटियां है राष्ट्रपति ने कहा कि ये अवसर हमें और समाज और आश्वस्त करती हैं देश को ऐसी बेटियों पर नाज है