15 नवम्बर को बिहार दौरे पर राष्ट्रपति, यह है पूरा कार्यक्रम:-

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 15 नवंबर को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वह समस्तीपुर जिले में स्थित  डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय और पटना के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे।
राष्ट्रपति गुरुवार को सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर सेना के विशेष विमान से पटना पहुंचेंगे। पटना से सीधे हवाई मार्ग द्वारा रामनाथ कोविंद समस्तीपुर के पूसा में स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। पूसा में कार्यक्रम के बाद एक बार फिर पटना में राष्ट्रपति का कार्यक्रम शाम चार से पांच बजे तक है। इसके बाद राष्ट्रपति कल ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह है राष्ट्रपति का पूरा कार्यक्रम:-

09:45 सुबह-    सेना के स्पेशल विमान से राष्ट्रपति का पटना एयरपोर्ट पर आगमन ।

10:15 सुबह-    समस्तीपुर पहुंचेंगे राष्ट्रपति ।

10:21 सुबह-    पूसा के गेस्ट हाउस पहुंचेंगे राष्ट्रपति ।

10:47 सुबह-    डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के चीनी सभागार में पहुंचेंगे राष्ट्रपति ।

10:57 सुबह-    दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगे राष्ट्रपति ।

11:35 सुबह-    कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह का संबोधन ।

11:40 सुबह-    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संबोधन ।

11:45 सुबह-    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संबोधन ।

12:00 दोपहर-  चीनी सभागार में हाई टी ।

12:36 दोपहर-  पटना एयरपोर्ट पर आगमन ।

1:20 दोपहर-    राजभवन में लंच ।

4:00 शाम-        ज्ञान भवन में राष्ट्रपति का आगमन, एनआईटी के दीक्षांत समारोह में लेंगे हिस्सा ।

4:48 शाम-        एनआईटी के छात्रों को राष्ट्रपति करेंगे संबोधित ।

5:00 शाम-        दिल्ली के लिए रवाना होंगे राष्ट्रपति।

Post a Comment

Previous Post Next Post