वाहन चलाते सेलफोन से बातें करना हो सकता है खतरनाक :-

किशनगंज : ड्राई¨वग अपने आपमें एक शानदार अनुभव है। कभी-कभी थोड़ी सी लापरवाही से यह आनंद हादसों को दावत दे देता है। लेकिन ड्राइ¨वग के दौरान कुछ सावधानियां बरत कर होने वाले हादसों से बचा जा सकता है। इस भागदौड़ वाली ¨जदगी में सेलफोन हमारी जिन्दगी का अहम हिस्सा बन गया है। अक्सर हम सड़क पर कार या बाइक चलाते व्यक्ति को सेलफोन से बात करते हुए देखते है, जो उस व्यक्ति के लिए जानलेवा भी सकता है। कार या बाइक चलाते वक्त यदि किसी का फोन आ जाए तो हमे अपने वाहन को सड़क किनारे खड़ी कर सेलफोन का प्रयोग करना चाहिए।  बाइक या कार चलाते वक्त सेलफोन पर बात करने पर बाइक चालकों को 300 एवं कार चालक को 500 रुपये जुर्माना का प्रावधान है।  अक्सर यह भी देखा जाता है कि  कार या बाइक चलाते वक्त हम म्युजिक सिस्टम चलाते है या कोई अन्य काम कार चलाते वक्त करते हैं।  इन सब कामों को करने के दौरान चालक का ध्?यान सड़क से भटक जाता है और अचानक सड़क पर किसी के साथ दुर्घटना हो जाती है।

              LOCAL NEWS GROUP

Post a Comment

Previous Post Next Post