मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया. जानकारी के मुताबिक कैबिनेट की इस बैठक में विधायकों के मूल वेतन में 30 फीसदी की बढोत्तरी करने का निर्णय लिया गया है.इस फैसले के बाद अब बिहार में विधायकों का मूल वेतन 30 हजार से बढ़कर 40 हजार रूपए हो जाएगा. मूल वेतन बढ़ाने के साथ ही क्षेत्रीय भत्ता को भी 45 हजार रुपए से बढ़कर 50 हजार रुपये प्रति महीना करने का फैसला लिया गया है. विधायकों पर मेहरबानी दिखाते हुए सरकार ने विधायकों को लग्जरी गाड़ी के लिए एडवांस राशि देने का भी फैसला लिया गया है.नए फैसले के मुताबिक 10 लाख से 15 लाख रुपए विधायकों को लग्जरी गाड़ी खरीदने के लिए एडवांस राशि के तौर पर दी जाएगी. कैबिनेट की बैठक में विधायकों को स्टेशनरी के लिए 10 हजार और निजी सहायक के लिए 20 हजार प्रतिमाह से बढ़कर 30 हजार रुपये, रेल और प्लेन के लिए 2 लाख से बढ़ाकर 3 लाख रुपये सालाना करने का फैसला लिया गया.