वार्ड क्रियान्वयन समिति की बैठक में सचिव का हुआ चयन :-

मुरलीगंज(मधेपुरा): सात निश्चय अंतर्गत वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति का बैठक जोरगामा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या चार में रामजानकी ठाकुर मंदिर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता वार्ड चार की वार्ड सदस्य नीतू कुमारी ने की। इसमें सचिव सहित अन्य पदों के लिए चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। सचिव पद के लिए सोनम कुमारी पति मनोज कुमार मंडल एवं अन्य सदस्य पद के लिए दिनेश मोदी, रेणु देवी, सुधा द्ववी, प्रमोद यादव, प्रभा देवी को मुखिया अभय कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू, चुनाव प्रभारी ग्राम पंचायत सचिव प्रदीप यादव, पंचायत रोजगार सेवक प्रीतम भारती, वार्ड पंच मुकेश वर्मा एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में निर्विरोध चुना गया। चुनाव जीतने के बाद मनोज कुमार ने अबीर गुलाल लगाकर अपना खुशी जाहिर की। बैठक में पप्पू वर्मा, आनंद वर्मा, अनमोल वर्मा, भवदेव वर्मा, विजेंद्र वर्मा, अनिल वर्मा, रूपेश वर्मा, ब्रजेश वर्मा, सविता वर्मा, मोहन मोदी, दिनेश मोदी, नंदकिशोर मोदी, संजू देवी, चासो देवी, प्रभा देवी, संजय महतो, हरि महतो, राजेश ठाकुर, नवलेश ठाकुर, प्रमोद यादव, र¨वद्र कुमार, शिवजी कामती, अधर वर्मा, पवन मोदी, लड्डू मंडल, उमेश मंडल आदि उपस्थित थे।

              LOCAL NEWS GROUP

Post a Comment

Previous Post Next Post