ट्रैफिक नियम समझने के लिए वाहन चालकों का शिक्षित होना जरूरी जानिए क्यों ? :-

किशनगंज : वाहन लाइसेंस अप्लाई के लिए अबतक मोटर व्हीकल एक्ट में कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है जिसका खामियाजा आए-दिन सड़क दुर्घटना के रूप में लोगों को भुगतना पड़ता है। हालांकि सरकार मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधित कर मैट्रिक पास लोगों को ही लाइसेंस देने पर विचार कर रही है। ट्रैफिक नियम को समझने के लिए  वाहन चालक का शिक्षित होना जरूरी है।  यदि शैक्षणिक योग्यता लाइसेंस निर्गत करने के लिए निर्धारित कर दिया जाए तो सड़कों पर दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है। हालांकि परिवहन विभाग कमर्शियल ड्राइ¨वग लाइसेंस  के लिए कम से आठवीं पास का प्रमाण पत्र लाइसेंस आवेदन कर्ता से जरूर मांगती है। जेनरल लाईसेंस के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं होती है। वहीं लाईसेंस निर्गत करने में आयु सीमा का भी खयाल रखा जाता है। 18 वर्ष के कम आयु वाले आवेदक को लाइसेंस निर्गत नहीं किया जाता।  वाहन चलाने के लाइसेंस विभिन्न प्रकार के होते है।

                 LOCAL NEWS GROUP

Post a Comment

Previous Post Next Post