किशनगंज । महिलाओं को जागरूक कर सशक्त बनाने के लिए भाजपा व भाजपा महिला मोर्चा हर संभव कार्य कर रही है। जिससे महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने और समाज और देशहित में अपना योगदान देकर उज्जवल राष्ट्र निर्माण की भागीदारी बनें। महिलाएं समाज की दर्पण होतीं हैं। जिस समाज में महिलाओं को न्याय और सम्मान मिलेगा। उस समाज का चहुंमुखी विकास संभव है। गुरूवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनामिका ¨सह ने धर्मशाला रोड स्थित मनोरंजन क्लब परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र पर पुरूप अर्पित करने के बाद लोकसभा सम्मेलन का शुभारंभ करने के बाद कही।