सुपौल जिले के रतनपुरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोसी नदी के पूर्वी तटबंध के 9 किलोमीटर बिहार सरकार के अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन विभाग सुपौल की चमाचम स्कॉर्पियो गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है हालांकि पुलिस ने शराब से लदी गाड़ी बीआर 11 वाई / 31 57 के संबंध में बताया कि गाड़ी के बारे में छानबीन की जा रही है यह गाड़ी अभी जिला प्रशासन के अधीन चल रहा है इतने भारी मात्रा में शराब का पकड़ा जाना वह भी शराबबंदी के पुरोधा नीतीश कुमार के अधिकारियों की गाड़ी से पकड़ा जाना कई प्रकार के बड़े सवालों को जन्म देता है। कहीं ऐसा तो नहीं कि पूर्ण शराबबंदी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पदाधिकारी ही शराब की बड़ी तस्करी कर रहे हो।
मामला सुपौल के रतनपुरा थाना से संबंधित है वहीं इस पूरे मामले पर रतनपुरा थानाध्यक्ष के के सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में शराब जप्त की गई है। जिसमें एक बिहार सरकार के अपर समाहर्ता सुपौल की गाड़ी भी बरामद की गई है पूरे मामले की छानबीन की जा रही है एवं कार्यवाही की जाएगी।
Tags:
Bihar