बेसहारा के लिए सहारा बनेगा आश्रय स्थल : नगर विकास मंत्री:-

किशनगंज :- नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने गुरुवार को बस स्टैंड के निकट बने आश्रय स्थल का उदघाटन किया। इससे पूर्व उन्होंने खगड़ा-माझिया रोड का शिलान्यास किया। छह किलोमीटर लंबी इस सड़क के 7.5 करोड़ की लागत आएगी। आश्रय स्थल भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में रोशनी संवर्धन स्वालंबी सहकारी समिति लिमिटेड की महिला सदस्य एवं वार्ड पार्षद मौजूद रहे। उदघाटन के दौरान मंत्री ने कहा कि गरीब बेसहारा लोगों के लिए यह सहारा बनेगा। मात्र 15 रुपये देकर एक दिन के लिए आश्रय स्थल में वे लोग रह पाएंगे। इसके अलावा खाना के लिए अधिकतम 25-30 रुपये लिया जाएगा। यह राशि आश्रय स्थल के रख रखाव के लिए ली जाएगी। इसका संचालन रोशनी संवर्धन स्वालंबी सहकारी समिति करेगी। मौके पर मंत्री ने अपने हाथों से इसका एकारनामा भी संचालक को सौंपा।

Post a Comment

Previous Post Next Post