ठाकुरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर दस में सोमवार व शुक्रवार को लगने वाले हाट वाले स्थल को वें¨डग जोन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही नगर पंचायत ठाकुरगंज में करीब एक करोड़ 20 लाख की लागत से सम्राट अशोक भवन का निर्माण कराया जाएगा। ठाकुरगंज दौरे पर पहुंचे नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री सुरेश शर्मा ने श्रीहरगौरी मंदिर में पूजा अर्चना के उपरांत यह घोषणा की। मौके पर नगर पंचायत अधयक्ष देवकी अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, वार्ड सदस्यगण व अन्य गणमान्य मौजूद थे।
Tags:
Thakurganj