किशनगंज। जिले में तापमान लुढ़कने लगा है इस कारण लोग अब दिन में भी गर्म कपड़े पहन रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिसबंर के प्रथम सप्ताह से कंपकंपी वाली ठंड के आसार हैं। शाम को कुहासा के कारण सड़क पर निकलने में परेशानी हो रही है। कुहासा के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है। वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगने लगा है। अधिकतम तापमान में गिरावट होने से दिन में भी गर्म कपड़ा पहनना पड़ रहा है। धूप निकलने से अभी थोड़ी राहत है, लेकिन आने वाले अगले सप्ताह में कंपकंपाने वाली सर्दी की दस्तक हो जाएगी। अधिकतम तापमान में 28 डिग्री से भी कम हो गया है। रविवार का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में 14 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण शाम होते ही जबरदस्त ठंड का एहसास होने लगता है। इस मौसम में गिरते तापमान के साथ लोगों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। इस मौसम सुबह-शाम विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। अगर मॉर्निग वॉक करते हैं गर्म कपड़े पहन कर निकलें। कान को पूरी तरह ढंक लें। सुबह की जगह इस मौसम में शाम को टहलना अच्छा होगा। रक्तचाप और सुगर के मरीज को विशेष ख्याल रखना चाहिए। ठंड के मौसम में संतुलित आहार लें और रात को अधिक चर्बीयुक्त भोजन से परहेज करें। बच्चे को भी ठंड से बचाने की जरूरत है। सर्दी और खांसी से बचने के लिए बच्चे के कान को जरूर ढंक कर रखें। रात में तापमान काफी कम जाता है इसलिए सोते वक्त रजाई ओढ़ना जरूरी है।
LOCAL NEWS GROUP