सिलीगुड़ी से अररिया जाने वाली नेशनल हाईवे 327 ई. पर पौआखाली के समीप मीर भिट्ठा पुल मरम्मति कार्य के कारण आवाजाही पर अगले तीन दिनों के लिए रोक, बहादुरगंज- ठाकुरगंज पथ पर मौजूद मीर भिट्ठा पुल के अप्रोच की मरम्मती का काम शुरू, 2017 में बाढ़ के खतरे के मद्देनजर पुल को आंशिक रूप से किया गया था बन्द, इस पुल की मरम्मती कार्य शुरू करने में सरकार को 2 साल से ज्यादा लग गए। इसी रास्ते के भरोसे भारत सरकार चीन से मुकाबला करना चाहती है।.
पुल मरम्मति कार्य के कारण आवाजाही ठप हो गई है। मंगलवार सुबह पौआखाली बहादुरगंज मार्ग पर मीरभिट्ठा पुल के मरम्मति कार्य के शुरू होने के कारण दोनों ओर से आवाजाही ठप रही। जिस कारण पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यहां तक कि पैदलयात्रियों को भी आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्री पुल के नीचे बहने वाली कनकई नदी को पार कर गंतव्य स्थल की ओर जाते दिखे। वहीं दुपहिया, तीन पहिया व बड़ी गाड़ियों का आना जाना बिल्कुल ठप रहा।
LOCAL NEWS GROUP
Tags:
Bihar